समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-
पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका
हिंदी मित्र पत्रिका
यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं।
लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर
Wednesday 21 October 2009
संत कबीर वाणी-चतुराई सीखने से भी क्या लाभ? (sant kabir vani in hindi)
चतुराई क्या कीजिये, जो नहिं शब्द समाय
कोटिक गुन सूवा पढै, अंत बिलाई खाय
संत शिरोमणि कबीर दासजी कहते हैं कि उस चतुरता से क्या लाभ? जब सतगुरु के ज्ञान-उपदेश के निर्णय और शब्द भी हृदय में नहीं समाते और उस प्रवचन का भी फिर क्या लाभ हुआ। जैसे करोड़ों गुणों की बातें तोता सीखता-पढता है, परंतु अवसर आने पर उसे बिल्ली खा जाती है। इसी प्रकार सदगुरु के शब्द वुनते हुए भी अज्ञानी जन यूँ ही मर जाते हैं।
पाँव पुजावेँ बैठि के, भखै मांस मद दोय
तिनकी दीच्छा मुक्ति नहिं, कोटि नरक फल होय
संत शिरोमणि कबीर दासजी कहते हैं कि जो साधू-संत खाली बैठकर अपने पाँव पुजवाते हैं और मांस-मदिरा दोनों का सेवन करते हैं उनकी दीक्षा से कभी किसी की मुक्ति नहीं हो सकती, उल्टे करोड़ों नरकों का भीषण कष्टप्रद फल भोगना पड़ता है।
वर्तमान संदर्भ में संपादकीय व्याख्या-आज की वर्तमान शिक्षा पद्धति को देखें तो संत कबीरदास जी बात आज भी प्रासंगिक दिखाई देती है। देखिये कितनी सारी उपाधियां लोग प्राप्त करते हैं। उनके नाम के आगे उनकी उपाधियों की चमक तभी लगती है जब वह किसी बड़े पद पर पहुंचे अन्यथा तो आदमीं कहीं का नहीं रहता बल्कि बेरोजगार होकर घूमता है और परिश्रम का काम वह कर नहीं सकता। इसके अलावा जो लोग शिखर पर पहुंच रहे हैं वह भी तो कर तो नौकरी ही रहे हैं जिसे एक प्रकार की गुलामी कहा जा सकता है। सच तो यह है कि स्वतंत्र सोच अब हमारे देश में मिलना दूभर हो गया है और ऐसा लगता है कि लोग अपने ऊपर थोपे गये विचारों को ही आगे बढ़ाते हैं। आदमी पढ़ लिखकर कितना भी बढ़ा हो जाये बनता उसे शक्तिशाली वर्ग अपना गुलाम बना लेता है।
हमारे देश का अध्यात्मिक ज्ञान आकर्षक है और उसका ज्ञान अब सामान्य छात्र को नहीं दिया जाता है जिस कारण उन गुरुओं की बन आती है जो उसको पढ़ते हैं और फिर लोगों को सुनाकर उसका लाभ उठाते हैं। उनके पास ऐसा कोई ज्ञान नहीं है जिसे सामान्य लोग नहीं जानते पर चूंकि वह दिनचर्या का भाग नहीं है इसलिये कभी कभार सुनने पर उनको जो आनंद मिलता है उसका ही अनेक गुरु लाभ उठाते हैं। वह अपनी सेवा अपने भक्तों से कराते हैं या किसी भले काम के नाम पर चंदा लेकर अपना धंधा चलाते हैं। ऐसे लोगों की आजकल संख्या बहुत अधिक है।
............................
लेखक एवं संपादक-दीपक भारतदीप,ग्वालियर
http://rajlekh.blogspot.com
-------------------------------
Labels:
adhyatm,
dharm,
hindi article,
hindu,
अध्यात्म,
धर्म,
संदेश,
हिंदी साहित्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
अन्य लोकप्रिय ब्लोग/पत्रिकायें
विशिष्ट पत्रिकायें
-
पतंजलि योग सूत्र-सुख के पीछे छिपा राग क्लेश है (sukh ke peechi klesh rag chhipa hai-patanjali yog sootra) - भौतिकतावाद के चलते पूरे विश्व के साथ ही हमारे देश में लोगों का मानसिक तनाव बढ़ा है। कहा तो यहां तक जाता है कि भारत में एक बहुत बड़ा प्रतिशत इस तनाव ...3 days ago
-
ईमानदारी का रंग, भ्रष्टाचार से संग-हिन्दी हास्य कविता (imandari ka rang,bhrashtachar ke sang-hindi hasya kavita or comic poem) - *शिक्षक ने छात्रों से पूछा* *"तुम में से बड़ा होकर कौन * *भ्रष्टाचार से लड़ेगा,* *समाज में ईमानदारी के रंग भरेगा,* *यह काम मुश्किल है* *क्योंकि बिना रिश्वत के ...4 days ago
-
सेठ हो या भिखारी-हिन्दी कविताएँ (seth ho ya bhkhari-hindi kavitaen or poem) - *क्यों हाथ बढ़ाएँ * *उन डूबते लोगों के लिए* *मरना जिन्होने तय कर लिया है,* *दरिंदों की सोहबत जितना बुरा है* *उन लोगों का साथ निभाना * *जिन्होने थोड़े मज़े की खा...6 days ago
-
पत्थर और शब्द-हिन्दी कविता (patthar aur shabd-hindi kavita or poem-stone and ward) - *पत्थरों के खेल होते हैं* *मगर वह जीते नहीं जाते,* *कुछ घायल होते* *कुछ बेमौत मर जाते।* *कहें दीपक बापू * *आओ * *चंद शब्द मन में दुहराएँ,* *कलम से होते जो का...1 week ago
-
प्रकृति और संवेदनाएँ-हिन्दी कविता (prakrati aur samvedanen-hindi kavita or poem) - *पत्थरों के घर* *दीवारें रंगीन हैं,* *लकड़ी और लोहे के सामान से* *सजी बैठक,* *खिड़की से सर्दी की धूप अंदर झांक रही है,* *उसके स्पर्श का आनंद * *ले सकता है कौन।...1 week ago
-
राजतंत्र में धनतंत्र जोड़कर बना लगता है जनतंत्र-हिन्दी लेख (rajtantra mein dhantantra jodkar bana lagta hai jantantra) - विश्व में आधुनिक लोकतांत्रिक प्रणाली ब्रिटेन की देन है। भारत ने राजनीतिक रूप से जरूर ब्रिटेेन से स्वतंत्रतता पायी पर मानसिक रूप से कभी यहां राजकीय ...2 weeks ago
-
भारतीय योग दर्शन-समाधि से क्लेशों का नाश होता है - भारतीय पतंजलि योग विज्ञान अत्यंत व्यापक है और इसे पूरी तरह बिना समझे कोई गुरु जैसी पदवी की योग्यता धारण नहीं कर सकता। योगसाधना की चरमस्थित...2 months ago


0 comments:
Post a Comment