समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

Tuesday, December 29, 2020

समाधि से जीवन चक्र स्वतः ही साधक के अनुकूल होता है-पतंजलि योग सूत्र (samadhi chenge life stile)Patanjali yog)


समाधि से जीवन चक्र स्वतः ही साधक के अनुकूल होता है।
-------------------
योगश्चित्तवृत्तिनिरोशः
हिन्दी में भावार्थ -चित्त की वृत्तियों का निरोध (सर्वथा रुक जाना योग है।
तदाद्रष्टु स्वरूपऽवस्थानम्
हिन्दी में भावार्थ-उस समय अपने रूप में  स्थिति हो जाती है।
वृत्तसारूप्यतिरत्र
हिन्दी में भावार्थ-सामान्य समय में वृत्ति के सदृश स्वरूप होता है।
                        पतंजलि योग दर्शन ऐसा प्रमाणिक ग्रंथ जिसमें अंतर्साधना की महान विधियां तथा उनके अनुरूप चलने पर ऐसी सिद्धियां मिलने का वर्णन किया गया है जिनके होने का आभास भी सहज नहीं होता पर वह साधक के हित में काम करती हैं।
उपरोक्त तीनों श्लोकों अनुरूप योग का मूल आशय के साथ ही चित्त को सांसरिक विषयों से विराम होने पर होने वाले लाभ की व्याख्या की गयी है। जैसा कि सभी जानते हैं कि योग की आठ भाग हैं-यम, नियम, प्रतिहार, आसन, प्राणयाम, धारणा, ध्यान तथा समाधि। जैसा कि हम इनका क्रम देख रहे हैं कि इसका चरम समाधिपद है। यही वह स्थिति है जब चित्त सांसरिक विषयों से प्रथक होने पर आंतरिक शांति तथा आनंद में डूब जाता है।
                                  सहज लगने वाली यह स्थिति अत्यंत कठिनता हो प्राप्त होती है। इस साधक का अनुभव यह है कि समाधि की कोई अवधि नहीं होती। वह पांच मिनट की भी हो सकती है तो एक घंटे की भी। अधिक अवधि तो केवल संसार से पर रहने वाले सन्यासियों के लिये ही संभव है। ग्रहस्थ के लिये पांच दस मिनट की समाधि भी उसे आनंद के साथ नवीन ऊर्जा पैदा करने वाली होती है।  योग का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि साधक को सांसरिक विषयों में संल्लिपता में हुए परिश्रम से विश्राम तथा संघर्ष से मिले तनाव से मुक्ति के साथ ही व्यय ऊर्जा की पुर्नप्राप्ति हो सके।  आसन तथा प्राणायाम तथा ध्यान से तन, मन के साथ ही मस्तिष्क को राहत मिलती है तो समाधि से संपूर्ण जीवन चक्र ही साधक के अनुकूल होता जाता है। सिद्धियां उसके हितार्थ सदा सजग रहती हैं, यह अलग बात है कि उसका पता चिंतन करने पर ही चलता है।
योग से भौतिक लाभ होता है पर अभौतिक भी होता है।  मस्तिष्क अनेक बार संभावित संकट तथा लाभ का संकेत देता है।  इसलिये हम अपने सासंरिक विषयों में संल्लिपता के लिये अपने समक्ष स्थित विकल्पों में अपने अनुकूल साधनों का चयन कर सकते हैं। संभव है कि अनेक लोगों को यह अंधविश्वास लगे पर साधक ने अपने बीस वर्ष साधनाकाल में जो सीखा है वह अन्य पाठकों से साझा किया जा रहा है।
लेखक दीपक राज कुकरेजा ‘भारतदीप,ग्वालियर
फोन नंबर-9993637656, 8989475367

No comments:

विशिष्ट पत्रिकायें