समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर
Showing posts with label NEWS18INDIA. Show all posts
Showing posts with label NEWS18INDIA. Show all posts

Wednesday, July 5, 2017

पनामालीक के नायक शरीफ और शीजिनपिंग जानबूझकर भारत से तनाव बढ़ा रहे हैं (PanamaLeak tenshion for pakistan and chinta-HindiEditorial)


                                                 इस समय भारतीय सीमा पर पाकिस्तान तथा चीन दोनों ही तनाव बढ़ा रहे हैं। चीन तो खुल्लमखुल्ला भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है।  हमें लगता है कि पाकिस्तान तथा चीन की आंतरिक राजनीति में पनामालीक के बाद एक अस्थिरता का दौर चल रहा है।  कहीं न कहीं दोनों राज्य प्रमुख अपने अंदर ही राजनीतिक दबाव अनुभव कर रहे हैं इसलिये भारत से विवाद की आड़ में बचना चाहते हैं।      
                                          चीन की  बौखलाहट देखकर लग रहा है वहां कोई राजनीतिक अंर्तद्वंद्व चल रहा है। वहां के वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम पनामलीक में आया था।  भारत में तो पनामलीक से जुड़े राज प्रचार माध्यमों ने दबा दिये पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, रूस के राष्ट्रपति पुतिन तथा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नाम देश में चर्चित है। रूस में पुतिन को चुनौती देने वाला कोई नहीं है पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर अभी तलवार लटक रही है।  ऐसा लगता है कि शीजिनपिंग की पकड़ चीन पर वैसी नही है जैसे पुतिन की है शायद इसलिये वह अपनी पार्टी के सदस्यों से आतंकित हो सकता है। शीजिनपिंग इतना डरा हुआ है कि उसने सर्वोच्च सेनापति का पद भी अपने पास रख लिया है।  पाकिस्तान के कुछ विद्वान अपनी सेना पर ही आरोप लगा रहे  हैं कि वह शरीफ से लोगों का ध्यान हटाने के लिये भारत से तनाव बढ़ाने की नौटंकी करती है। शी जिनपिंग भी शायद यही कर रहा है।  शीजिनपिंग एक महान भ्रष्ट नेता है और इस बात की पूरी संभावना है कि वहां उसकी पार्टी में बहुत अधिक विरोध मौजूद हा। यह विरोधी शायद इतनी संख्या में हैं कि उन्हें मिटाना संभव नहीं है इसलिये उनका ध्यान विदेशी शत्रु की तरफ खींचा जा रहा है।  पुतिन भी अमेरिका से ऐसे ही प्रयास में व्यस्त है।
             शीजिंनपिंग तथा नवाजशरीफ दोनों ही पनामलीक के नायक हैं। जिस बैंक के यह ग्राहक हैं उसमें भारतीय  भी हैं पर उनके नाम प्रचार माध्यमों ने छिपा दिये हैं पर शायद इन दोनों को इस बात का विश्वास है कि भारत से तनाव बढ़ायेंगे तो वहां के मित्र उनकी सहायता करेंगे इसलिये निडरता से सीमा पर आग बरसा रहे हैं। हमें दोनों से किसी बड़े युद्ध की संभावना नहीं दिखती क्योंकि नवाज शरीफ और शीजिनपिंग अपने देशों में शीशे के महल में रहते हैं इसलिये अपनी सेना को किसी पर गोली बरसाने का हुक्म नहीं दे सकते। 

विशिष्ट पत्रिकायें